वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स कर रहा है।


इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के संबंध में मूल रूप से हमीरपुर जिले के राठ में रहने वाले सूरज सिंह परिहार ने बताया कि वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स कर रहा है। उसके साथ उसका छोटा भाई हर्ष प्रताप सिंह भी विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। वह दोनों अपने एक मित्र के साथ शारदा हिल्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। आज जब सभी मकान के अंदर थे, तभी एक दर्जन से अधिक दबंग घर में घुस आए तथा गाली गलौज करते हुए यह कहकर लाठी, सरियों तथा चाकू से हमला कर दिया कि वे विश्वविद्यालय में पढ़ना छोड़ दें। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।