विकास के पथ पर भारत निरंतर बढ़ता जाता 


 75 वर्षों की मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाता'' 

लोकेशन महराजगंज यूपी 

मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर पनियरा महराजगंज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। प्रमोद कुमार श्रीवस्तव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्जवल होता है ,जब वह अपने अतीत के अनुभवो से शिक्षा लेकर अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे हुए विकास हेतु निरंतर प्रयास करता रहता है'। श्री ईश्वर चंद विद्यासागर  ई० प्रधानाध्यापक *  *ने कहा देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जन– जन को प्रेरित व गौरवान्वित करते हुए आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ।आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 12 मार्च 2021 के दिन   गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर की गई थी। हम सभी लोग संकल्प लेते है की हर मन का उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनायेगे।
आजादी का अमृत महोत्सव जि‍समें आजादी की ऊर्जा का अमृत है. स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अवसर, नई ऊर्जाओं और संकल्पों का उत्सव राष्ट्र के जागरण का उत्सव है. स्वराज के सपनों को पूरा करने का अवसर है. वैश्विक शांति को बनाए रखने का महोत्सव है.।इंसानों के बंधनों से आजाद हो गये, मन के कुसंस्कारों के बन्धन से आजाद हों तो पूरी आजादी मिलेगी।  आजादी एक दिन में नहीं मिली, शताब्दियां लग गयीं, इन बातों को भी समझने में वक्त लगेगा।


आज जब हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ बनाने के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहे हैं तो इस समय हम उन देश प्रेमियों को याद करते हैं, जिन्होंने अपने सारे सुखों को ठोकर मार कर अंग्रेजों से केवल इसलिए लोहा लिया था ताकि दूसरे देश वासी एवं भावी भारतीय सुखचैन और सम्मान के साथ जी सके। निश्चित रूप से उनके बलिदान रंग लाए।इस अवसर पर  गीत नाटक , रथयात्रा, तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांव-गांव उन महान राष्ट्र नायकों की वीर गाथाओं को युवाओं सहित जनमानस तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक जया श्रीवास्तवा, रंजना उपाध्याय, रचना श्रीवास्तव, मनोज यादव, ब्रम्हानंद गुप्ता, विपिन यादव ,नीलम चतुर्वेदी, वीणा चतुर्वेदी, अनिल कुमार अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।