इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीसीएस प्री 2021 परीक्षा का परिणाम उस सीमा तक रद्द कर दिया है,
जहां तक पूर्व सैनिकों को पांच प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सके।
आप कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं।
धूप, गंदगी और स्किन टाइप के कारण पिंपल की समस्या हो सकती है। यूं तो ये काफी आम समस्या है लेकिन कई लोगों में इसके गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी हो जाता है। हालांकि कुछ घरेलू तरीके हैं जो इनसे छुटकारा पाने में आपकी मदद करते हैं। यहां हम नींबू और शहद से बनने वाले फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जो पिंपल से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और नींबू का यूज कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ताजे नींबू का रस निचोड़ें और उतनी ही मात्रा में शहद एक साफ कटोरी में लें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाने के लिए कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें। चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
ऑयली स्किन के लिए नींबू सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है जो ऑयली स्किन के तेल स्राव को बेअसर और नियंत्रित कर सकता है। यह पिंपल्स को प्रभावी ढंग से कम करने की क्षमता रखता है। वहीं एसिड निशान को कम करने के साथ-साथ हानिकारक मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने का काम भी करता है। इसी के साथ शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और यह स्किन की नमी संतुलन को बहाल कर सकता है। नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए शहद बेहतरीन है और इसी के साथ पिंपल्स को कम करने में भी ये मदद करता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जहां तक पूर्व सैनिकों को पांच प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सके।
जिसको लेकर कप्तान रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर आए।
उसका शव कमरे में पड़ा मिला। गले में फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंचे...
Leave a Comment: