विकासखंड सकरन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्साह प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ का किया गया उद्घाटन


विकासखंड सकरन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्साह प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ का किया गया उद्घाटन

सांडा (सीतापुर)विकासखंड सकरन में विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित महिला ग्राम संगठनों को मिलाकर उत्साह प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ का उद्घाटन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित ग्राम संगठनों के पदाधिकारी एवं समूह सखियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं विकास खंड प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह द्वारा संकुल स्तरीय संघ की विस्तृत जानकारी दी गई एवं महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा ब्लॉक मिशन प्रबंधक गुलशन तिवारी, अनिल कुमार,जे•ई शैलेश सिंह ए पी ओ रवि सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में खंड विकास अधिकारी द्वारा समूह के सभी महिला पदाधिकारियों को वृक्षारोपण हेतु वृक्ष उपलब्ध कराए गए।

सर्वेश कुमार शुक्ला रिपोर्टर बिसवां तहसील रिपोर्टर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।