पत्रकार के साथ दबंगोंने रास्ते में की मारपीट, गले में पड़ी सोने की चैन भी छीनी 


पत्रकार पर हमला वा सोने की चेन की लूट का प्रकरण नरैनी पुलिस द्वारा दर्ज न किए जाने से पीड़ित पत्रकार परेशान।


 पत्रकार के साथ दबंगोंने रास्ते में की मारपीट, गले में पड़ी सोने की चैन भी छीनी 

जनपद की नरैनी कोतवाली पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं है। 
           मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम पुकारी और शंकर बाजार के बीच का है जहां पेशे से दैनिक समाचार पत्र (देश की रोशनी)के पत्रकार रामकिशोर उपाध्याय अपने निज ग्राम पुकारी से शंकर बाजार की ओर दिनांक 01 जुलाई 2022 को लगभग 11 बजे दिन में  पैदल जा रहे थे।
  तभी पीछे से  सफेद बोलेरो गाड़ी से आए पांच दबंगों ने जिसमे बाल गोविंद सिंह पुत्र गंगा प्रसाद निवासी अलीगंज बांदा और उनकी पुत्री नीलम सिंह व तीन अज्ञात दबंगों ने रंजिशन मारपीट और गाली गलौज करते हुए गले में पड़ी हुई सोने की चैन छीन ली। 

मारपीट होते देख कुछ ग्रामीण दौड़ कर आए और विरोध किया जिसके चलते दबंग कहीं शिकायत ना करने और जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी में बैठकर भाग खड़े हुए।
                           घटना के बाद पीड़ित पत्रकार नरैनी कोतवाली गया और अपने ऊपर हुए हमले की लिखित जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी परंतु हैरानी की बात यह है कि अब तक नरैनी पुलिस ने उन दबंगों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नही की है। पीड़ित पत्रकार ने अपना मेडिकल भी करवाने के लिए कहा परंतु कोतवाली प्रभारी ने ना तो मेडिकल करवाया और ना ही किसी तरह की कोई कार्यवाही की बल्कि पीड़ित पत्रकार को तीन घंटे तक पुलिस थाना में बैठाए जरूर रखा। पत्रकार की पीठ और कान में भी चोटें आई है।
                     पत्रकार  रामकिशोर उपाध्याय पुलिस की निष्क्रियता और न्याय ना दे पाने से आहत है। पीड़ित पत्रकार ने कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खट खटाना पड़ेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।