थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा टप्पेबाजी करने वाले टॉप टेन अभियुक्त को  01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार!


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती

थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा टप्पेबाजी करने वाले टॉप टेन अभियुक्त को  01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार!

आज दिनांक 01.07.2022 को समय 10.10 बजे हरैया मार्ग पर भीटी मिश्र नहर पुलिया के पास से थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा थाना पैकोलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2022 धारा 420 भा0द0सं0 से संबंधित अभियुक्त शिव कुमार पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम यादव निवासी ग्राम उमरहर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना पैकोलिया पर मु0अ0सं0 172/2022 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 06.05.2022 को वादिनी आरती देवी पत्नी महेश चौहान द्वारा थाना पैकोलिया पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.05. 2022 को अपने घर से हरैया के लिए पैदल जा रही थी कि अचानक एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हरैया जाने का रास्ता पूछने के बहाने मुझे बैठा लिया तथा स्वयं को गांव के सेक्रेटरी बता कर आवास का पैसा दिलाने के नाम पर पैसा व मंगलसूत्र लेकर भाग गया । 
जिसके आधार पर थाना पैकोलिया पर मु0अ0सं0 92/2022 धारा 420 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष पैकोलिया श्री दुर्गेश कुमार जनपद बस्ती ।
2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार द्ववेदी थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
2. हे0का0 श्यामसुंदर चौधरी,  का0 सुनील निषाद थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।