जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ


जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन 
बलरामपुर। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें, शासन द्वारा दिये गये लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूरा कराएं। इसमें   किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के तहत प्रदेश में संचालित उद्योगो तथा एम0एस0एस0ई0 इकाईयो में प्रशिक्षण हेेतु नियोजन प्रदान कराने हेतु संचालित वेबपोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंचचतमदजपबमेीपचपदकपंण्वतह पर जनपद में संचालित प्रत्येक एम0एस0एम0ई0 का पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को शिशिक्षु के रूप में अप्रेन्टिस प्रशिक्षण कराये जाए।
                  उन्हांेने व्यापारी, दुकानदारों व आमजनमानस से अपील किया है कि पाॅलीथिन का उपयोग न करें, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। जनपद को प्रदूषण मुक्त करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। तभी जिले को स्वच्छ बनाया जा सकता है।
                  बैठक में औद्योगिक आस्थान के उच्चीकरण/रख-रखाव, विद्युत भार स्वीकृति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, निवेश मित्र पोर्टल/एकल मेज व्यवस्था-उद्यमी निवेश मित्र/सिंगल विंडो योजना की विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा 100 दिनों में कराये जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार की गयी है। इस कार्ययोजना में 100 दिन में एक वृहद ऋण मेले का आयोजन कराया जाना निर्धारित किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद बलरामपुर में बैंकों के माध्यम से 1000 लोगो को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगा। ऋण मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, माटीकला विकास येाजना, मुद्रा योजना, स्टैण्ड-अप योजना के तहत लाभान्वित कराया जायेगा।
                बैठक में एलडीएम आदित्य रंजन, वाणिज्य कर अधिकारी डा0 इम्तियाज खान, दानिश, रमेश पहवा जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल अन्य अधिकारीगण, व्यापारीगण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।