जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ
जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ
70 वर्ष पूर्व लगे जर्जर 11 हजार वोल्ट तार बदलने को कनीय अभियंता को दिया आवेदन
70 वर्ष पूर्व लगे जर्जर 11 हजार वोल्ट तार बदलने को कनीय अभियंता को दिया आवेदन
वर्षात के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु तार के अगल-बगल के पेड़ पौधे की छटाई कराये विभाग
ताजपुर में नियमित बिजली आपूर्ति हो अन्यथा आंदोलन- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह
यूपी, दिल्ली, झारखंड आदि राज्यों से बिहार में बिजली महंगी बाबजूद अनियमित आपूर्ति बर्दाश्त नहीं- बंदना सिंह
ताजपुर / ( यूपी अब तक संवाददाता ) ,1जूलाई 2022
गंगापुर फीडर से मिलने वाली बिजली जो ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर होते हुए मोतीपुर समेत अन्य क्षेत्रों मसलन चकहैदर, मधौल, योगियामठ आदि गांव मिलाकर लगभग 15 से 20 ट्रांसफार्मर का बिजली तार टूटते रहने से हमेशा बाधित रहती है. इससे क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि फतेहपुर से मोतीपुर तक 11 हजार वोल्ट के तार लगभग 70 वर्ष पूराना है. यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है. इस वजह से तार बार- बार गलकर गिर जाया करता है. इससे हमेशा विधुत आपूर्ति बाधित होने के साथ साथ जानमाल की नुकसान होने की संभावना बनी रहती है.
भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा ताजपुर के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह आदि ने कनीय विधुत अभियंता को स्मार- पत्र देकर जनहित में यथाशीघ्र तार बदलने, प्रखंड क्षेत्र के तमाम जर्जर तार बदलकर इंसुलेटेड तार लगाने, मोतीपुर एन एच-28 विश्वकर्मा स्थान स्थित ट्रांसफार्मर के जले बुश को बदलने एवं ट्रांसफार्मर में तेल की कमी दूर करने, वर्षा के मौसम को देखते हुए तार के अगल-बगल के पेड़-पौधे की छटाई करने, संपूर्ण प्रखंड में 24 घंटे विधुत आपूर्ति करने आदि की मांग की है.
इस आशय से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति शुक्रवार को जारी कर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि अगर मांग जल्द पूरा नहीं किया गया तो भाकपा माले के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आन्दोलन किया जाएगा.
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा है कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड आदि राज्यों से बिहार में बिजली महंगी है. बाबजूद उपभोक्ताओं को नियमित विधुत नहीं उपलब्ध करा पाना विभागीय के साथ सरकारी नाकामयाबी है. सरकार नियमित विधुत आपूर्ति कराने की व्यवस्था करें.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ
खूंखार नर और मादा बाघ वन विभाग के पिजरे में कैद 15 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा
Leave a Comment: