Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार यानी 27 जून को कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में प्रदर्शन करेंगे.


Agnipath Scheme Protest: सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ (Agnipath) के खिलाफ बीते दिनों में दिल्ली में लगातार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस (Congress) अगले दो दिनों में देश भर में प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार को घेरेगी. रविवार को कांग्रेस 20 राजधानियों और बड़े शहरों में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की फौज उतारने जा रही है जो अग्निपथ को युवाओं से विश्वासघात बता मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे. सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में प्रत्येक विधानसभाओं में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे. 

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) और महीने का आखिरी रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री (PM) की मन की बात कार्यक्रम को निशाने पर रखते हुए लखनऊ में अजय माकन (Ajay Maken), देहरादून में मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) , जयपुर में दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda), चेन्नई में गौरव गोगोई, पटना में कन्हैया कुमार, शिमला में आलोक शर्मा समेत कुल 20 शहरों में कांग्रेस नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. 

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के मुद्दे के साथ अग्निपथ के खिलाफ दिल्ली में बीते हफ्ते लगातार प्रदर्शन किया. बीते रविवार और सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया था. ईडी की पूछताछ खत्म होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को युवाओं के खिलाफ और देश तथा सेना से धोखा बताते हुए कहा था कि सरकार को इसे वापस लेना ही होगा.

अग्निपथ योजना क्या है?

 

 

अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी एक ऐसी योजना है जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को चार साल की अवधि के लिए अग्निवीर के रूप में नामांकित किया जाएगा. चार साल की अवधि पूरी होने पर, ये अग्निवीर एक अनुशासित, गतिशील, प्रेरित और कुशल श्रमशक्ति के रूप में अन्य क्षेत्रों में रोजगार पाने के उद्देश्य से अपनी पसंद के पेशे में अपना करियर बनाने हेतु समाज में वापस लौटेंगे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।