जौनपुर।* रामपुर बाजार में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
जौनपुर।* रामपुर बाजार में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक
*यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, 1790 वाहनों का चालान एवं 04 वाहन सीज*
जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय, उ0नि0 सुशील कुमार मिश्रा एवं उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी द्वारा तिलकधारी इण्टर कॉलेज, जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठनों, 5 UP कम्पनी के कमाण्डेन्ट तथा NCC 98 BN के लगभग 250 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली आदि के माध्यम से यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, अनावश्यक तेज हॉर्न एवं डिपर का प्रयोग न करने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने हेतु वाहन स्वामियों को प्रेरित किया गया। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर एवं हैंडबिल-पम्पलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
*प्रवर्तन की कार्यवाहीः*
यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1790 वाहनों का चालान किया गया तथा 04 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान कुल ₹22,87,500/- का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसमें फाल्टी नम्बर प्लेट के 03, काली फिल्म के 02 एवं जातिसूचक शब्द लिखे होने के 01 चालान शामिल हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर।* रामपुर बाजार में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
Leave a Comment: