गाड़ी का फर्जी मालिक बनकर दुकानदार से 83,900 रुपये की ठगी
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, न्याय की लगाई गुहार
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर
गीडा, गोरखपुर
थाना गीडा क्षेत्र में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की गाड़ी का फर्जी मालिक बनकर दुकानदार से 83,900 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक गीडा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिड़ित लक्ष्मण कुमार पुत्र अपील देव, निवासी मंझरिया, थाना तिवारीपुर के नाम से गाड़ी संख्या UP53JT8271 है।शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को इस गाड़ी का मालिक बताकर जैतपुर-नगवा में गिट्टी-बालू की दुकान चलाने वाले दुकानदार उमाशंकर मौर्य से संपर्क किया और विश्वास में लेकर उनसे 83,900 रुपये प्राप्त कर लिए।
आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पीड़ित की गाड़ी का मालिक बताकर दुकानदार उमाशंकर मौर्य, मोबाइल नंबर 8009926113 को धोखे में रखा और उनकी जानकारी एवं अनुमति के बिना रुपये ले लिए।
पीड़ित को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पहचान और उसकी गाड़ी का गलत इस्तेमाल करके ठगी की है। पीड़ित को आरोपी का मोबाइल नंबर 6390826652 और उसके साथ आए व्यक्ति का मोबाइल नंबर 9122844577 मिला है। तथा सीसी फुटेज कैमरा में उसका फोटो भी प्राप्त हुआ है ऐसा लक्ष्मण यादव का कथन है।
पीड़ित लक्ष्मण कुमार ने प्रभारी निरीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा दुकानदार उमाशंकर मौर्य से लिए गए 83,900 रुपये की बरामदगी कराई जाए। गीडा थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: