धनतेरस और दीपावली को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, बाजारों में चलाया सघन चेकिंग अभिया
अब तक न्याय/नीरज कश्यप तहसील रिपोर्टर निघासन लखीमपुर
लखीमपुर खीरी। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए फरधान पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। त्योहारों के मद्देनजर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लीला कुआं पुलिस चौकी की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में दुकानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गई। फरधान पुलिस की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: