शासन द्वारा निर्धारित सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन का बीएसए ने किया शुभारंभ

सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण - रंजना शुक्ला

चित्रकूट। महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कछार पुरवा में सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रंजना शुक्ला ने मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त सूजी के हलवे का वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। धनतेरस के अवसर पर हलवा पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। ग्रामवासियों ने इस पहल पर बीएसए की सराहना की।

इस दौरान बीएसए ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, भोजन के स्वाद और गुणवत्ता को परखा। उन्होंने रसोई घर की स्वच्छता, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, हाथ धुलाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और आईसीटी लैब, हर्बल गार्डन, किचन गार्डन, पुस्तकालय व स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया।

बीएसए रंजना शुक्ला ने बताया कि शासन व मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत फरवरी 2027 तक प्रत्येक सप्ताह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मीठा व नमकीन हलवा वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रचना यादव, सुशीला पांडे, विद्यासागर सिंह, सरला देवी, ममता देवी, गीतांजलि देवी, रंजना चंदेल, दीपा देवी, प्रियंका द्विवेदी, संजू यादव, मंजू तिवारी, सोनू गौतम, नीलम देवी, मुन्नी बाई, उषा देवी, सविता देवी, रुक्मिनी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।