128 बरखेड़ा विधानसभा में एड0 सभ्यता वर्मा को मिल रहा अपार जनसमर्थन, से भाजपा के प्रत्याशियों में मची खलबली

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, 128 बरखेड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का टिकट पाने के लिए ब्लॉक प्रमुख मरौरी एडवोकेट सभ्यता देवी वर्मा को जनसंपर्क की अपार भीड़ देखकर भाजपा प्रत्याशियों  में मची खलबली, माताओं व बहनों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट सभ्यता देवी वर्मा बीपीएड, एमए समाजशास्त्र, भाजपा प्रत्याशियों की नींद उड़ाई। लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं। वह गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और विकासखंड मरौरी क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही हैं।

भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

एडवोकेट सभ्यता देवी वर्मा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दे रही हैं। गांवों में जनसंपर्क के दौरान वह लोगों से उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ले रही हैं।

महिला सशक्तीकरण को लेकर भी सक्रिय

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को भी इस पर निर्णय लेना चाहिए, कि एक सशक्त और शिक्षित महिला को बीजेपी से टिकट देना चाहिए। जिससे महिला सशक्तिकरण को अधिक मजबूत किया जा सके।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी एडवोकेट सभ्यता देवी वर्मा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। उनका जोर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।