रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, ब्लू ग्रुप ने मारी बाजी

ऑरेंज ग्रुप द्वितीय और पिंक ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा, प्रमाण-पत्र देकर प्रतिभागियों का किया गया उत्साहवर्धन
अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद
रुद्रपुर (देवरिया)। शुक्रवार को जे.एन. एकेडमी, गहिला दुधैला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां सजाई। प्रतियोगिता में तीन समूहों ने प्रतिभाग किया। इसमें ब्लू ग्रुप ने प्रथम, ऑरेंज ग्रुप ने द्वितीय तथा पिंक ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त ब्लू ग्रुप में आराध्या सिंह, दृष्टि ओझा, दिव्यांशु प्रजापति, आदित्य साहनी एवं अंशिका यादव आदि शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर रहे ऑरेंज ग्रुप में सिद्धि विश्वकर्मा, नीति तिवारी, अभिलाषा यादव, तान्या गुप्ता, श्रेया सिंह, रुचिका विश्वकर्मा, अनन्या रावत एवं अनन्या प्रजापति ने प्रतिभाग किया। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त पिंक ग्रुप में आराध्या गुप्ता, पारिधि सिंह, प्रिया राजभर, अनुष्का प्रजापति एवं आशी वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता समूहों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि रंगोली जैसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें कलात्मक कौशल और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या प्रभा सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी पूरे उत्साह और लगन के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक विजय बहादुर सिंह, प्रदीप प्रजापति, रोहन विश्वकर्मा, निशा तिवारी, अनुराधा तिवारी, रंजना प्रजापति, नीलम यादव एवं पूनम देवी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।