सोमवार से लापता 80 वर्षीय वृद्धा का शव शुक्रवार सुबह सिवान के पानी में मिला

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम

गीडा, गोरखपुर।थाना गीडा के चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुधा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार से लापता चल रही 80 वर्षीय वृद्धा का शव आज शुक्रवार सुबह पानी में संदिग्ध हालत में मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान फूलदेवी पत्नी स्वर्गीय रामराज, उम्र लगभग 80 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार से घर से गायब थीं। परिजन उनकी लगातार खोजबीन में लगे थे।
फूलदेवी के तीन पुत्र हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। बड़े पुत्र का नाम रविंद्र है। बताया जा रहा है कि वृद्धा की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहती थी।
आज सुबह ग्रामीणों ने पानी में उनका शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।