जौनपुर *साइबर क्राइम सेल/ साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 301 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब साठ लाख रुपये


जौनपुर *साइबर क्राइम सेल/ साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 301 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब साठ लाख रुपये) व अब तक कुल 2609 मोबाइल (कीमत करीब 6 करोड़ 52 लाख रुपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।*

जौनपुर 

                 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री डा0 यशवीर सिंह (IPS) के आदेश के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, अन्नत चन्द्रशेखर (IPS) (नोडल अधिकारी, साइबर क्राइम) के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, सम्यक चौधरी (IPS) के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 301 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब साठ लाख रुपये) के मोबाइल फ़ोन को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अब तक कुल 2609 (कीमत करीब 6 करोड़ 52 लाख रुपये) मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/CEIR पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 301 मोबाइलों में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानों के साइबर सेल द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, भदोही से मोबाइल फोन बरामद किया गया। कुछ मोबाइल फोन अन्य प्रान्त (जैसे- दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, राजस्थान) से बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया, एप्प्ल, सैमसंग व अन्य कम्पनी की मोबाइल है। जिनका बाजार मूल्य लगभग साठ लाख रुपये है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अन्नत चन्द्रशेखर (IPS) (नोडल अधिकारी, साइबर क्राइम) महोदय द्वारा बरामदशुदा मोबाइल स्वामियों को वितरित किये जा रहे हैं। महोदय द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर तुरन्त गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जन-जागरूकता एवं सतर्कता है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। खोया हुआ मोबाइल दिपावली पर्व पर वापस मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जौनपुर पुलिस का आभार प्रकट किया।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*

1. नि0 श्री उदय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल जौनपुर।

2. नि0 श्री विनोद कुमार मिश्रा, उ0नि0 नीलम सिंह, उ0नि0 आलोक सिंह, आ0 चन्दन यादव, का0आ0 ज्योति श्रीवास्तव, मु0आ0 प्रभात द्विवेदी, मु0आ0 मुकेश कुमार, मु0आ0 दिनेश कुमार, मु0आ0 राजेश सिंह, मु0आ0 पुष्पेन्द्र कुमार, आ0 प्रफुल्ल यादव, आ0 आनन्द कुमार, आ0 संग्राम सिंह यादव, आ0 सत्यम गुप्ता, आ0 अमिलेश, आ0 परवेज, आ0 सुगम यादव, आ0 सुनीत कुमार जायसवाल, म0 आ0 आकांक्षा सिंह, म0आ0 संयोगिता, म0 आ0 अंजनी सिंह साइबर क्राइम थाना ।

3. जनपदीय थानों के साइबर सेल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण जौनपुर।

*सावधानियाँ–*

➢ मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें।

➢ कभी किसी संदिग्ध मैसेज पर विश्वास न करें।

➢ बैंक के सम्बन्ध में कोई भी मैसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें।

➢ फोन कॉल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन कतई नहीं करें।

➢ अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें।

➢ फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग न करें।

➢ अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक/स्कैन ना करें।

➢ रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर, एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट किसी के कहने पर इंस्टॉल नहीं करें।

➢ पैसे की प्राप्ति करने हेतु कभी भी एम0पिन या यू0पी0आई0 पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।

*➡ साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।