लखनऊ: स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिरा 13 वर्षीय छात्र, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


लखनऊ: स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिरा 13 वर्षीय छात्र, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया            ब्यूरो रिपोर्ट 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अथर्व स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। स्कूल में छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अथर्व अपने परिवार का इकलौता बेटा था। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महज 13 साल की उम्र में बच्चे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना ने स्कूल में बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल छात्र की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।