जौनपुर/मड़ियाहूं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला-2026


*मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 23 कंपनियों के साथ 2,353 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग*

माननीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने संस्थापक पं. राजकिशोर तिवारी की स्मृति में स्मारक द्वार बनवाने की  किए घोषणा।

जौनपुर/मड़ियाहूं 

 उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 23 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जिसमें कुल 2,353 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों की तलाश की।

       कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक माननीय डॉ. आर.के. पटेल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

        कार्यक्रम की अध्यक्षता         महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक ने की। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी  जयप्रकाश पासवान की विशिष्ट उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

       मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने अपने संबोधन में युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने *महाविद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राजकिशोर तिवारी के योगदान को स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में  स्मारक द्वार बनवाने की महत्वपूर्ण घोषणा की*। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक ने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का अभिनंदन करते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ जीवन कौशल, व्यावहारिक दक्षता एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और अपने भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री जयप्रकाश पासवान ने युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं एवं रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने कौशल को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया।

रोजगार मेले में अदाणी, सोलर एनर्जी, टाटा, ब्लिंकिट, मारुति सुजुकी, एलायंस रक्षा सिक्योरिटी, निम्सन हर्बल, लर्नर प्राइवेट लिमिटेड, एशियन इलेक्ट्रॉनिक रिक्रूटमेंट कंपनी, श्री गणेश कंसर्ट एंड मैनपावर सर्विस, फ्यूचर ऑर्गेनिक, इंडिया पुखराज हेल्थ केयर तथा ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित कुल 23 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर एस.के. यादव, जीतलाल मौर्य, ए.बी. त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा, शशिकांत मौर्य, मनीष, सुभाष एवं विनोद सहित सेवायोजन कार्यालय के अन्य कर्मचारी, व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से नियुक्त संयोजक डॉ. जितेंद्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच का प्रभावशाली संचालन सलमान शेख ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. आंजनेय पाण्डेय, प्रो. अजय वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त सम्मानित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  रोजगार मेला क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल साबित हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।