जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं फीडबैक में सुधार लाये जाने से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग स्तर पर लम्बित प्रकरणो/शिकायतों का संज्ञान लिया। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण के प्रति उनकी संतुष्टि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भो के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सन्दर्भों/प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण किया जाय, निस्तारण के समय शिकायतकर्ता के साथ फोटोग्राफ व निस्तारण आख्या अपलोड की जाये। बिना कारण संदर्भों को लम्बित रखने वाले तथा गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक.), मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: