बारूद के कारोबार पर प्रशासन की नजर, डीएम-एसपी ने पटाखा बाजार में परखी सुरक्षा की हकीकत
आमोद कुमार 
बांदा। त्योहार की खुशियों के बीच बारूद की चिंगारी किसी बड़े हादसे में तब्दील न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान और जीआईसी मैदान में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की। दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सवाल सिर्फ निरीक्षण का नहीं, अमल का भी है। बारूद के बाजार में सुरक्षा के निर्देश कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखाई देने चाहिए। क्योंकि आतिशबाजी कुछ पलों की खुशी जरूर देती है, लेकिन लापरवाही की एक चिंगारी कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन की असली परीक्षा निरीक्षण के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।