*थाने से महज 50 मीटर दूर मिला पटाखों का जखीरा, रामपुर बाजार में पुलिस की बड़ी छापेमारी, लाइसेंस और खरीद-बिक्री की जांच शुरू*
*जौनपुर।* रामपुर बाजार में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर एक मकान से कई बोरियां पटाखे बरामद किए। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जिस मकान में पटाखों का भंडारण किया गया था, वह रामपुर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। बाजार और घनी आबादी के बीच बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम ने सुभाष गुप्ता के मकान पर छापेमारी कर पटाखों की बरामदगी की। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों के भंडारण के लिए संबंधित व्यक्ति के पास वैध लाइसेंस था या नहीं। साथ ही पटाखों की खरीद-बिक्री और उनके स्रोत की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: