गुजरात एटीएस एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को उनके मुंबई स्थित आवास से हिरासत में लेकर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस लेकर गई है.


गुजरात एटीएस की टीम ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) को हिरासत में लिया है. इससे पहले गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) की टीम तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई के जुहु स्थित आवास पर उनके एनजीओ (NGO) से जुड़े केस के सिलसिले में पहुंची थी. तीस्ता सीतलवाड़ को उनके निवास से सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद कागजी कार्रवाई हुई और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गुजरात पुलिस (Gujarat Police) के दिए गए सभी दस्तावेजों की जांच की. एटीएस अब उन्हें अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस लेकर जा रही है. 

बता दें कि, बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के मामले में पीएम नरेन्द्र मोदी को एसआईटी से क्लीन चिट देने के खिलाफ दायर जकिया जाफरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया था. कोर्ट ने फैसला सुनाया कि जकिया जाफरी के आवेदन में कोई दम नहीं है. कोर्ट ने गुजरात मजिस्ट्रेट द्वारा एसआईटी रिपोर्ट को स्वीकार करने वाले 2012 के आदेश को बरकरार रखा. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि मामले में सह-याचिकाकर्ता सीतलवाड़ ने जकिया जाफरी की भावनाओं का शोषण किया है. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुआ केस

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट और पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया था. सेक्शन 468, 471, 194, 211, 218, 120B के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोप है कि जकिया जाफरी की याचिका को आधार बनाकर फर्जी दस्तावेजों को सही बताकर कानूनी प्रक्रिया का दुरूपयोग कर अलग-अलग कमीशन में पेश किये गए. 

 

 

पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार भी हिरासत में

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच (Ahmedabad Crime Branch) ने तीनों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर साजिश के तहत गलत प्रोसिडिंग शुरू करवाने का मामला दर्ज किया है. इस मामले में तीस्ता (Teesta Setalvad) और श्रीकुमार को हिरासत में लिया गया है जबकि संजीव भट्ट (Sanjiv Bhatt) पहले से जेल में है. गांधीनगर से पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार (RB Sreekumar) को हिरासत में लिया गया. 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।