Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति पर आए दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. अब ताजा घटनाक्रम में सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि उद्धव ठाकरे शिंदे समेत 7 मंत्रियों पर एक्शन लेने जा रहे हैं.


महाराष्ट्र (Maharashtra) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना (Shivsena) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना को लेकर घमासान जारी है. दोनों ही तरफ से वार और पटलवार की राजनीति हो रही है. अब सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि उद्धव ठाकरे बागी एकनाथ शिंदे को मिलाकर कुल 7 मंत्रियों को मंत्री पद से बर्खास्त कर सकते हैं. इस मामले पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्यपाल (Governor) को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करने जा रहे हैं. तो वहीं आज कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी से बाहर नहीं किया बल्कि उनकी पार्टी में जगह बनाए रखी है.

खबर के मुताबित एकनाथ शिंदे के साथ जिन मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें  गुलाबराव पाटील, दादा भूसे, संदीपान भुमरे, शंभूराजे देसाई, अब्दुल सत्तार और बच्चू कडू पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. एकनाथ शिंदे के साथ इन मंत्रियों ने भी शिवसेना के साथ बगावत की है. खबर है कि आज कार्यकारिणी की बैठक होने के बाद इन नेताओं पर ये कार्रवाई की जा रही है.

डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना के बागी विधायकों को भेजा नोटिस

इस घमासान के बीच डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना के बागी विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है और सभी विधायकों से 27 जून शाम साढ़े पांच बजे तक जवाब देने के लिए कहा है. इस नोटिस के मुताबिक अगर ये बागी विधायक नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो ये मान लिया जाएगा कि उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है और आगे की प्रक्रिया के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं शिवसेना ने भी आज की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होने पर अयोग्य घोषित करने का नोटिस जारी कर दिया है.

 

 

शिंदे ग्रुप से आया नोटिस का जवाब

राज्यपाल के नोटिस पर जवाब देते हुए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के खेमे बागी विधायक दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने कहा है कि हम शिवसेना (Shivsena) से बाहर नहीं निकले हैं. हमने अभी शिवसेना को छोड़ा नहीं है. हां अपने गुट का नाम शिवसेना (बालासाहेब) जरूर रख लिया है. इसके साथ ही केसरकर ने कहा कि अब उस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी जिसमें एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटाया गया है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।