विकसित भारत युवा संवाद : संविधान दिवस संस्करण

आज गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर संत सूरज महाविद्यालय पिसावां में माय भारत सीतापुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "विकसित भारत युवा संवाद - संविधान दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा प्रबंधक अशोक कुमार सिंह एवं अतिथि के रूप में उपस्थित थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए संविधान का महत्व बताया साथ ही माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने और सोशल मीडिया पेज फॉलो करने की अपील की। उन्होंने कहा विकसित भारत के लिए संविधान की भूमिका अत्यावश्यक है। साथ ही उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निर्वहन करने की अपील की। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित "यूथ आइकन" एवं मुख्य वक्ता अनुभव मिश्र ने विकसित भारत 2047 के लिए प्रतिबद्ध पंच प्रण तथा ग्यारह संकल्पों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नशा मुक्त युवाओं के लिए हेल्पलाइन 14446, मेक इन इंडिया, ओडीओपी, डिजिटल कक्षाएं तथा किसानों व ग्रामीणों के लिए तमाम जनकल्याण हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी। महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने छात्रों के सर्वांगीण विकास की बात की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए थाना प्रभारी पिसावां प्रभात कुमार गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। संचालन आयुष अवस्थी ने किया। 
कार्यक्रम के समापन सत्र में अतिथियों व प्रतिभागियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिवम वर्मा समेत 100 से अधिक युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।