बांगरमऊ के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा:-फारूक अहमद एडवोकेट!

रामरूप दुबे 
ब्यूरो चीफ उन्नाव!

उन्नाव : बांगरमऊ! एक निजी कार्यक्रम में बांगरमऊ पहुंचे उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट ने कहा कि बांगरमऊ के विकास के लिए उनका संघर्ष और प्रयास हमेशा जारी रहेगा। बांगरमऊ की धरती और यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव है। यहां के लोगों ने उन्हें जो प्यार, अपनापन और सम्मान दिया है, उसे वह कभी भुला नहीं सकते।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बांगरमऊ के विकास की अभी बहुत संभावनाएं हैं। क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य होने बाकी हैं, जिनके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य है कि बांगरमऊ विकास के नए आयाम स्थापित करे और यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वह हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
फारूक अहमद एडवोकेट ने बांगरमऊ के सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कस्बे और समाज की असली ताकत वहां के लोगों की एकता और आपसी सद्भाव में निहित होती है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। आपसी प्रेम और भाईचारे से ही समाज और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।उन्होंने कहा कि बांगरमऊ के लोगों से उनका रिश्ता केवल परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के लोगों का स्नेह और सम्मान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वह भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए यथासंभव प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी फारूक अहमद एडवोकेट के विचारों का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक एकता को लेकर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर सैयद सगीरुल हसन उर्फ मुन्ना भाई, एडवोकेट सलीम खान राजा, समाजसेवी फजलुर्रहमान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।