कानपुर देहात।* कस्बे में स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन के अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद मंगलवार


संवाददाता देवेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

*मूसानगर, कानपुर देहात।* कस्बे में स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन के अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद मंगलवार को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

विवाह समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर गुंडागर्दी शुरू हो जाती है, भाजपा सबका साथ-सबका विकास पर काम करती है। भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित हैं और अब महिलाएं खुले आम रास्तों पर निकल पा रही हैं। सरकार ने गरीबों को मकान और राशन उपलब्ध कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में सिर्फ अमीरों के घर बिजली जलती थी और गरीबों के घर अंधेरा रहता था, लेकिन भाजपा की सरकार में अमीरों के घर रोशनी है तो गरीबों के घर भी रोशन हो रहे हैं। पहले बेटियों की पढ़ाई और शादी की चिंता सताती थी, अब सरकार जिम्मेदारी निभा रही है। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी एक समान चाहे हिन्दू हो या मुसलमान। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का काम हो रहा है। इसी श्रृंखला में विकसित कानपुर देहात बनाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित सुमित तिवारी, योगेश तिवारी, विनय तिवारी सहित कई पुरोहितों ने विवाह के संस्कार संपन्न कराए। वर-वधुओं ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर पति-पत्नी के पवित्र बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, विनोद कटियार, जालौन विधायक गौरीशंकर वर्मा, जय कुमार जैकी, ब्रजभूषण राजपूत, राहुल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, विजय सोनी, विनोद निषाद, सौरभ शुक्ला, विक्रम सिंह समेत अन्य अतिथियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

विवाह समारोह के बाद सभी 51 नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए अलमारी, बेड, बर्तन, गद्दा, बाल्टी, वस्त्र तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित विभिन्न उपहार दिए गए। कार्यक्रम में डीएम कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व सीडीओ भी रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।