*पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में की गई जनसुनवाई*
जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: