संवाददाता मूसानगर देवेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
*मूसानगर, कानपुर देहात।* कानपुर देहात के मूसानगर स्थित मुक्तेश्वरी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। उत्तरवाहिनी घाट होने के कारण यहां तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। लोगों ने मुक्तेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही घाट पर हर-हर महादेव और जय मां यमुना के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान के बाद दीपदान किया। मुक्तेश्वरी मंदिर में हजारों वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
*सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर तैनात*
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत की ओर से प्रतिबंधित घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए टेंट लगाए गए। मूसानगर पुलिस के महिला और पुरुष जवान, लेखपाल राघवेंद्र सिंह और गोताखोर जाहर सिंह रात से ही घाट पर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर नजर रखी और लोगों को गहरे पानी में न जाने की अपील की।
मेले में दुकानों पर भी खूब रौनक रही। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री, खिलौने और प्रसाद की खरीदारी की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: