*प्रेस नोट दिनांक 23.11.2026*
*थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।*
*???? नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.11.2026 को थाना लीलापुर पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त रामराज दुबे उर्फ लल्ले दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे निवासी ग्राम कोठार मंगोलपुर, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ घर में घुसकर बदनीयती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने एवं हल्ला-गुहार मचाने पर अभियुक्त द्वारा बालिका के कपड़े फाड़ दिए गए तथा वादिनी की पुत्री एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लीलापुर पर अ *न्तर्गत धारा 74/76/351(3)/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में थाना लीलापुर के *म0उ0नि0 ज्योति सिंह मय हमराह का0 राजकिशोर यादव एवं हे0का0 राजकुमार सिंह* द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त रामराज दुबे उर्फ लल्ले दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम कोठार मंगोलपुर, पोस्ट सगरा सुन्दरपुर, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को दिनांक 22.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रामराज दुबे उर्फ लल्ले दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम कोठार मंगोलपुर, पोस्ट सगरा सुन्दरपुर, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।
*पुलिस टीम का विवरण-*
म0उ0नि0 ज्योति सिंह मय हमराह का0 राजकिशोर यादव एवं हे0का0 राजकुमार सिंह, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।
पत्रकार - अंकित श्रीवास्तव लीलापुर प्रतापगढ़ अब तक टीवी ब्यूरो चीफ अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: