डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा, श्रीजी की रथयात्रा के साथ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ
डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा, श्रीजी की रथयात्रा के साथ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ
एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक मौके से फरार; पत्नी ने मांगा न्याय अब तक न्याय विकास कुमार पत्रकार
एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक मौके से फरार; पत्नी ने मांगा न्याय
अब तक न्याय विकास कुमार पत्रकार
लखनऊ। सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में 2 नवंबर को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार आशीष श्रीवास्तव की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपोलो मोबाइल हेल्थ यूनिट की एंबुलेंस पर टक्कर मारकर फरार होने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 10:45 से 11 बजे के बीच आशीष अपने साथी वेदांत श्रीवास्तव के साथ पार्किंग नंबर-9 के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आशीष को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का दावा है कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिसमें वाहन पर अपोलो लिखा दिखाई दे रहा है।
सरोजनीनगर पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अब तक वाहन और चालक की पहचान न होने पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा, श्रीजी की रथयात्रा के साथ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ
रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार।
मल्हनी के गौरव को विधायक लकी यादव का सम्मान, वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह के नाम से बनेगा स्मृति द्वार
Leave a Comment: