रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार।
रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार।
डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा, श्रीजी की रथयात्रा के साथ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ
डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा, श्रीजी की रथयात्रा के साथ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ
अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के अवसर पर पीएनसी परिवार के तत्वावधान में डी-ब्लॉक, कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ मंगलवार को भव्य घटयात्रा एवं श्रीजी की रथयात्रा के साथ हुआ। आयोजन पूज्य मुनि श्री समत्वसागर जी, मुनि श्री शीलसागर जी एवं मुनि श्री सुप्रभात सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में संपन्न हुआ।
घटयात्रा में करीब 150 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। चार बैंड, आकर्षक बग्घी, सजे-धजे ऊंट और घोड़ों के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा डी-ब्लॉक कमला नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची। इसके बाद विधि-विधान से ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि आत्मा को अशुद्धता से शुद्धता की ओर ले जाने के लिए परिणामों की विशुद्धि आवश्यक है। सिद्ध भगवान की आराधना आत्मकल्याण और आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं राहुल जैन ने बताया कि 17 से 25 नवंबर तक चलने वाले विधान में प्रतिदिन पूजन, अर्घ्य समर्पण, गुरु भक्ति, मंगल प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश जैन, जगदीश प्रसाद जैन सहित पीएनसी परिवार एवं कमला नगर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार।
मल्हनी के गौरव को विधायक लकी यादव का सम्मान, वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह के नाम से बनेगा स्मृति द्वार
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी आलेख्य मतदाता सूची की प्रतियां ई-डिस्ट्रिक्ट सभागार में बैठक कर पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां, 4 जनवरी को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन
Leave a Comment: