रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार।


रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से चल रहे मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार।

अफजाल अहमद रिसिया मोड़ बहराइच:- न्यायालय में पेशी से पहले पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय,अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया द्वारा गठित पुलिस टीम ने 17 नवंबर 2026 को मुकदमा संख्या 6132/2019, अपराध संख्या 175/18, धारा 323, 504 आईपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त रमेश पुत्र भगौती (42 वर्ष) तथा बौरे पुत्र भगोती (52 वर्ष), निवासी रमपुरवा, ग्राम रामपुर बरई, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों की पेशी की तारीख 17 नवंबर निर्धारित थी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, हेड कांस्टेबल सुनील नायक, कांस्टेबल विशाल प्रजापति तथा कांस्टेबल उदय राज सिंह शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।