पर्यावरण जल संरक्षण,नशा उन्मूलन जन जागरण यात्रा आज पौराणिक सरयू नदी तट गायघाट (मिहींपुरवा) पहुंची।
महामना मालवीय मिशन, सीमा जागरण मंच के तत्वावधान व जिला पर्यावरण तथा गंगा समिति की ओर से सरयू नदी तट पर दीप प्रज्ज्वलन कर पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग व बहराइच वन्य विभाग की ओर से नदी के तट पर पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया गया।
महामना मालवीय मिशन, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी व गंगा समिती-पर्यावरण समिति की ओर से आयोजित पर्यावरण जल संरक्षण तथा नशा उन्मूलन चौपाल को संबोधित करते हुए रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष (अवध) वरिष्ठ भाजपा नेता सोमेश वर्धन सिंह ने कहा कि सीमावर्ती इलाको में अवैध नशा प्रचलन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भारत नेपाल सीमावर्ती इलाको में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पर्यावरण जल संरक्षण के लिए लोगो को अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता का आवाहन भी किया जा रहा है।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध)संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि भारत नेपाल सीमावर्ती परिक्षेत्र उत्तर प्रदेश बिहार व नेपाल सीमा(जनपद महराजगंज)से लेकर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड व नेपाल बॉर्डर (जनपद पीलीभीत) तक यात्रा निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह चौपाल का आयोजन किया जा रहा है व पर्यावरण- जल संरक्षण के लिए स्थानीय जन सहयोग से जगह जगह पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से उनका संरक्षण भी किया जा रहा है ताकि वातावरण मानवानुकूल बना रह सके। सीमा जागरण मंच क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्यदेव जी ने बताया कि समान विचारधारा वाले संगठनों ने सहयोग से सीमावर्ती इलाको में अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को सचेत किया जा रहा है तथा युवाओ को प्रशिक्षित करने की दूरगामी योजना बनाई गई है। गायत्री परिवार (उ०प्र०) युवा प्रकोष्ठ प्रभारी जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि सीमावर्ती परिक्षेत्र में परिचर्चा आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरणविद अमितांशू आनंद श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी शिक्षाविद अनिल कुशवाहा ने किया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेशा ने किया ।आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा समिति जिला परियोजना अधिकारी अविनाश गुप्ता नानपारा रेंजर पीयूष गुप्ता व मोतीपुर रेंजर एस०पी० मिश्रा द्वारा नदी के तट पर एक हजार दीप का प्रज्वलन कर सरयू नदी आरती के साथ हुआ। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, पर्यावरणविद हरीश चंद्र गुप्ता, मालवीय मिशन जिला मंत्री शिव पूजन सिंह, प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव, संघ चिंतक सुरेश वर्मा, पर्यावरणविद राकेश चंद्र श्रीवास्तव, राम रूप मिश्रा एडवोकेट, अमित वर्मा नवोदयन, समाजसेवी पिंटू मौर्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन विषयक शपथ भी दिलाया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: