30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना, विधायक ने नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कराने का किया आह्वान अब तक न्याय | गाजीपुर।
30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना, विधायक ने नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कराने का किया आह्वान अब तक न्याय | गाजीपुर।
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत
20 वर्षीय श्वेता की मौत से परिवार में मचा कोहराम, तेंदुहानी और गंगवल गांव में पसरा मातम
अब तक न्याय | राकेश पांडे, ब्यूरो चीफ गोरखपुर
गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के तेंदुहानी गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 20 वर्षीय युवती की गांव के बगल स्थित गंगवल गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान तेंदुहानी निवासी हीरालाल की पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह घर में खाना बनाने को लेकर मां ने श्वेता को किसी बात पर डांट दिया था। मां की बात से आहत होकर श्वेता बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ने लगी।
बेटी के घर नहीं लौटने पर उसकी मां स्वयं उसकी तलाश में गांव और आसपास के इलाकों में निकल पड़ीं। इस दौरान संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही थी। तभी ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि श्वेता गंगवल गांव के पास स्थित तालाब में डूब गई है। यह खबर सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार में मातम छा गया।
घटना के बाद तेंदुहानी और गंगवल गांव में शोक का माहौल है। जवान बेटी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना, विधायक ने नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कराने का किया आह्वान अब तक न्याय | गाजीपुर।
उर्फी रिज़वी गाजीपुर गाजीपुर में विभा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया काशी क्षेत्र कार्यसमिति का सदस्य
मिश्र बाजार से कोतवाली तक लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक हलकान रहे राहगीर
Leave a Comment: