30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना, विधायक ने नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कराने का किया आह्वान अब तक न्याय | गाजीपुर।


30 नवंबर तक कर सकेंगे स्व-गणना, विधायक ने नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कराने का किया आह्वान

अब तक न्याय | गाजीपुर।

जनगणना-2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने आमजन से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास, सामाजिक स्थिति के आकलन और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करती है।

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना पूरी करने और इस सरल एवं सुविधाजनक व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। इसलिए सभी लोग अपने परिवार से संबंधित सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कराएं, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार किया जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार सेवराई सुशील कुमार सिंह, जिला फील्ड ट्रेनर अंकेश कुमार सहित संबंधित क्षेत्र के प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के महत्व की जानकारी देते हुए जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।

अंत में जनगणना अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता ही बेहतर विकास योजनाओं का आधार बनेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।