मिश्र बाजार से कोतवाली तक लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक हलकान रहे राहगीर
मिश्र बाजार से कोतवाली तक लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक हलकान रहे राहगीर
उर्फी रिज़वी गाजीपुर गाजीपुर में विभा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया काशी क्षेत्र कार्यसमिति का सदस्य
उर्फी रिज़वी गाजीपुर
गाजीपुर में विभा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया काशी क्षेत्र कार्यसमिति का सदस्य
समाजवादी पार्टी से भाजपा में वापसी के बाद मिला अहम संगठनात्मक दायित्व, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विभा पाल को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए काशी क्षेत्र कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि विभा पाल कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। समाजवादी पार्टी में रहते हुए वह महिला सभा की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। हालांकि, इससे पहले भी वह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रह चुकी थीं। बाद में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं।
अब एक बार फिर भाजपा में वापसी के बाद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें काशी क्षेत्र कार्यसमिति में सदस्य का दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति को पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक अनुभव को महत्व दिए जाने के रूप में देखा जा रहा है।
विभा पाल को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अब देखना होगा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का किस तरह निर्वहन करती हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मिश्र बाजार से कोतवाली तक लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक हलकान रहे राहगीर
जनगणना-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
Leave a Comment: