पिता ने तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
सहजनवा गोरखपुर थाना सहजनवा क्षेत्र के ग्राम भगौरा से एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता आनंद कुमार ने तहरीर देकर अपने बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।
तहरीर केअनुसार,पिता ने अपने लड़के अश्वनी कुमार (उम्र 17 वर्ष) को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांटा था। इसके बाद उसी दिन सुबह करीब 10:00 बजे अश्वनी घर से निकल गया और शाम तक वापस नहीं आया।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास, रिश्तेदारों के यहां और उसके दोस्तों के यहां पता किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। 12 नवंबर26 को भी वह घर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि जाते समय उसके पास करीब 1200 रुपये भी थे।परेशान परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।परिजनों की अपील है कि यदि किसी को अश्वनी कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना प्रभारी को सूचित करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: