छठ महापर्व को लेकर SDM नमन मेहता ने किया राप्ती तट के घाटों का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सहजनवां, गोरखपुर छठ महापर्व को लेकर उप जिलाधिकारी सहजनवां नमन मेहता ने राप्ती तट कालेसर सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कालेसर, छठ घाट पिपरा, थाना चौराहा सहजनवां आदि घाटों का जायजा लिया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारीगण को समयबद्ध रूप से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
SDM ने कहा कि छठ महापर्व में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों पर समय से पहले सफाई, लाइट, बैरिकेटिंग और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।