डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के भटपुरवा के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिव्यांशु पुत्र धर्मराज निवासी परहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया।
सीएचसी में तैनात डॉक्टर लाईक अहमद ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में अस्पताल आया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
वहीं, 108 एंबुलेंस पर तैनात पायलट लक्ष्मण प्रसाद और एमटी वीरेंद्र यादव ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल युवक का उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। डंपर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल होने के चलते परिजनों में चिंता बनी हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।