जनगणना-2027: गोरखपुर में 10,512 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी

16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

गोरखपुर जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 10,512 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। रिजर्व स्टाफ समेत करीब 12 हजार कर्मचारी गणना कार्य में लगेंगे। जिले में कुल 9,322 गणना ब्लॉक बने हैं, जिनमें 2,043 नगर निगम क्षेत्र में हैं।
डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में एनेक्सी सभागार में हुई कार्यशाला में जनगणना आयुक्त कार्यालय से आईं विशेषज्ञ वैशाली शुक्ला और शैलेंद्र कुमार ने पूरी प्रक्रिया समझाई।
शेड्यूल: 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर गणना और 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण होगा। संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 की रात 12 बजे है।
स्व-गणना में नागरिक पोर्टल पर ओटीपी से लॉगिन कर परिवार का विवरण भरेंगे। उन्हें SE ID मिलेगी, जिसका सत्यापन प्रगणक करेंगे। जो परिवार ऑनलाइन नहीं भर सकेंगे, उनकी जानकारी प्रगणक मोबाइल ऐप से दर्ज करेंगे।डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी परिवार गणना से छूटने न पाए और सभी सूचनाएं शुद्धता से दर्ज की जाएं, क्योंकि यही आंकड़े विकास योजनाओं का आधार बनेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।