गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड पुरस्कार प्रदान किया गया, उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, खेल भावना एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जनपद एवं प्रदेश, बल्कि सम्पूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है, हॉकी के मैदान पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं भारतीय हॉकी टीम की सफलता में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने उन्हें देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनाया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी, जनपद के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि श्री राजकुमार पाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, लगन एवं कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री देवी प्रसाद एवं समस्त प्रशिक्षको द्वारा श्री राजकुमार पाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालक/बालिकाओ की जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता दिनांक 24-11-2026 से 26-11-2026 को जनपद आगरा में आयोजित की जानी है एवं सीनियर महिला/पुरुषो की जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता दिनांक 19-11-2026 व 21-11-2026 को जनपद गोरखपुर में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 14-11-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 14-11-2026 को प्रातः 9.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 12-11-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगे, खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।
.........................................
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: