निघासन के वार्ड नंबर 10 में होली स्थल पर खुदा मिला तालाब, आखिर कहां मनाएंगे ग्रामीण होली?

अब तक न्याय/नीरज कश्यप तहसील रिपोर्टर

निघासन, लखीमपुर खीरी।

नगर पंचायत निघासन के नानकनगर स्थित वार्ड नंबर 10 के छितनपुरवा में होली मनाने के निर्धारित स्थान पर तालाब खुदा होने का मामला सामने आया है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि होली का त्योहार नजदीक आने पर होलिका दहन और अन्य धार्मिक परंपराओं के आयोजन को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। जिस स्थान पर वर्षों से होली का आयोजन होता आया है, वहां तालाब की खुदाई होने से अब आयोजन के लिए जगह का संकट दिखाई दे रहा है।

लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर होली का पर्व किस स्थान पर मनाया जाएगा? क्या नगर पंचायत प्रशासन ने इस समस्या पर ध्यान दिया है?

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराया जाए और होली आयोजन के लिए उचित स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि त्योहार के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अब देखना यह है कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और वार्ड नंबर 10 के लोगों को राहत मिलती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।