जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत घाटों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

आज दिनांक 13.11.2026 को जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पाल एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनंत चन्द्रशेखर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सम्यक चौधरी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।