मुहम्मदाबाद के सुल्तानपुर घाट छठ पूजा के लिए किया गया प्रतिबंधित

गाजीपुर ।उपजिला मजिस्ट्रेट, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा स्वयं एवं बीडीओ मुहम्मदाबाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली-मुहम्मदाबाद, ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों के साथ डाला छठ घाट सुल्तानपुर की स्थलीय जांच की गई, जिसमें पाया गया कि चूंकि गंगा नदी के कटान के कारण सुल्तानपुर घाट की स्थिति भयावह हो गई है। पानी केवल किनारे से 3 फीट भीतर जाने पर ही गहराई ज्यादा हो जा रही है। जिससे अनहोनी की आशंका ज्यादा बनी हुई है। ऐसी स्थिति में जनहित, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत सुल्तानपुर घाट को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है।
अतःजनहित, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत सुल्तानपुर घाट को प्रतिबंधित किया जाता है तथा इसके स्थान पर श्रद्धालुगण पूर्व से निर्धारित निकटतम घाटो पर छठ पूजा कर सकते है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।