बीच सड़क पर सजती हैं दुकानें,रास्ता बंद होने से लगता है लम्बा जाम।
फखरपुर, विकाश खंड फखरपुर के अंतर्गत पटसिया बाजार व भिलौरा बाँसू बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों से आगे बढ़कर बीच सड़क तक लगाते हैं अपनी दुकानें। सिंगल लाइन की सड़क होने के नाते ट्रैकर ट्रॉली,जीप, डी सी एम आदि गाड़िया रास्ता न मिलने से रोड पर लगाते है घंटों तक जाम,इसी बीच बैटरी रिक्शा वाले तो दुपहिया व पैदल यात्रियों को भी अपने लपेटे में लेकर सड़क के किनारे खड़ा होने को मजबूर कर देते है।
अब जैसे ही गन्ने की ट्रॉलियां मिल को जाने लगेंगी तब तक तो बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। इस मार्ग पर लोग पैदल भी नहीं चल पाएंगे।
बाजारों में फैले अतिक्रमण को हटवाने के लिए स्थानीय जिम्मेदारों ने कई बार प्रयास किया पर आज तक इस बाजारों से से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। जो कि एक गंभीर विषय है व आगे चलकर इसके परिणाम बहुत ही दुखदाई होंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: