कैण्ट पुलिस ने ऑटो में छूटा बैग सकुशल आवेदक को सौंपा

आवेदक बैग पाकर  की प्रशंसा

गोरखपुर थाना कैण्ट पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए ऑटो में छूटा बैग आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया। बैग में शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, कुछ नगदी एवं अन्य कीमती सामान था।
आज दिनांक 12.11.2026 को आवेदक द्वारा चौकी रेलवे, थाना कैण्ट पर आकर सूचना दी गई कि उनका लाल रंग का ट्रॉली बैग ऑटो में छूट गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अभिजीत उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से संबंधित ऑटो की पहचान कर बैग को सकुशल बरामद किया गया तथा सामान का मिलान कर आवेदक को सुपुर्द किया गया।
बैग वापस मिलने पर आवेदक ने गोरखपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामदगी की टीम में उ0नि0 अभिजीत उपाध्याय, हे0कां0 पीयूष सिंह, कां0 संजीत यादव और कां0 मंगलदीप यादव शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।