गणेशपुर शंकर नगर में संचालित लक्ष टेक कंप्यूटर सेंटर एवं डिवाइन सेंटर की जांच की मांग!
गणेशपुर शंकर नगर में संचालित लक्ष टेक कंप्यूटर सेंटर और डिवाइन सेंटर को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों से अपील है कि किसी भी सेंटर में प्रवेश लेने या प्रमाणपत्र प्राप्त करने से पहले निम्न बातों की जानकारी अवश्य करें—
1. क्या सेंटर का विधिवत पंजीकरण है?
2. क्या संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस एवं सरकारी अनुमति उपलब्ध है?
3. क्या सेंटर निर्धारित मानकों और नियमों का पालन कर रहा है?
4. क्या यहां से जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र मान्य एवं प्रमाणिक हैं?
प्रशासन से मांग है कि दोनों सेंटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
⚠️ सावधान रहें, जागरूक बनें! किसी भी सेंटर में पैसा जमा करने या प्रमाणपत्र लेने से पहले उसकी मान्यता एवं प्रमाणिकता की पुष्टि अवश्य करें।
जनहित सर्वोपरि, शिक्षा के नाम पर किसी के साथ धोखाधड़ी न हो।
???? स्थान: गणेशपुर शंकर नगर, बस्ती।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: