लखीमपुर शहर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 ई-रिक्शा सीज
रिपोर्टर अजय कुमार मौर्य
लखीमपुर खीरी। शहर में
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने चेकिंग करते हुए 25 ई-रिक्शा सीज कर दिए। इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर लगने वाले जाम पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त संदेश दिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों के जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: