सब्जी मंडी से ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद।
सुरेश यादव बहराइच:- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,भोगाजोत सब्जी मंडी से ई-रिक्शा चोरी कर फरार हुए दो शातिर आरोपियों को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा संख्या UP40AT4585 भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ है।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
मामले के अनुसार, 11 नवंबर को ग्राम जमापुर निवासी बुद्धिलाल पुत्र चानू अपना ई-रिक्शा भोगाजोत सब्जी मंडी के बाहर खड़ा कर सब्जी उतारने और आटा लेने गए थे। वापस लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 432/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।12 नवंबर को त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनऊ रोड की तरफ से आ रहे संदिग्ध ई-रिक्शा को रोक लिया। जांच में ई-रिक्शा चोरी का निकला। पूछताछ में उसमें सवार दोनों आरोपियों ने भोगाजोत सब्जी मंडी से ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी विश्राम शेर अली पुत्र जलील अहमद निवासी बक्सीपुरा धर्मपाल भट्ठा, थाना दरगाह शरीफ, उम्र करीब 22 वर्ष तथा सुल्तान उर्फ गुलजार पुत्र मुबीन निवासी नूरूद्दीन चक, थाना दरगाह शरीफ, उम्र करीब 20 वर्ष,बरामदगी एक चोरी का ई-रिक्शा संख्या UP40AT4585 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज तिकोनी बाग उपनिरीक्षक रवि यादव, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल परमेश्वर सिंह, कांस्टेबल राणा प्रताप कुमार, संदीप चौहान, मुकेश यादव एवं मनीष यादव शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: